{"_id":"628fb889c8fbc7444e59c90a","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd239051039","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकंदराबाद के 17 ग्राम पंचायतों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकंदराबाद के 17 ग्राम पंचायतों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
विज्ञापन

सिकंदराबाद। तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों को अब टीकाकरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए तहसील प्रशासन ने जमीन का आवंटन कर दिया है।
बता दें कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने, रोगों को फैलने से रोकने के लिए गांव में ही टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए तहसील क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोले जाएंगे। उपकेंद्रों के लिए सभी 17 ग्राम पंचायतों में तहसील प्रशासन ने भूमि का आवंटन कर दिया है। जल्द ही स्वास्थ्य उपकेंद्रों के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि तहसील क्षेत्र की 17 ग्राम पंचायतों में स्वास्थ्य उपकेंद्र का निर्माण किया जाएगा। उपकेंद्रों के निर्माण के लिए भूमि का आवंटन कर दिया गया है।
ये मिलेंगी सुविधाएं
बच्चों में रोगों की रोकथाम हेतु टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच एवं टीकाकरण, मामूली रोगों का प्राथमिक उपचार आदि की सुविधा मिलेगी।
इन ग्राम पंचायतों में बनेंगे स्वास्थ्य उपकेंद्र
अंधेल, अलौंदा जागीर, अगरई, किशनपुर, चचौई, जुनैदपुर, फकाना, बिश्वाना, बौढ़ा, मसौता, मुरादाबाद, मोहम्मदपुर कलां, मोहम्मदपुर केहरी, शाहपुर कलां, सांवली, सैदमपुर, सूबरा।