फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 54 हजार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
डेबिट कार्ड बदलकर खाते से उड़ाए 54 हजार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जालसाजों ने डेबिट कार्ड बदलकर युवक के खाते से 54 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम मायचा थाना दादरी जनपद गौतमबुद्धनगर निवासी वीरपाल ने बताया उन्हें भात भरना है, जिसके लिए मंगलवार को वह सिकंदराबाद में खरीदारी करने के लिए आए थे। खरीदारी के लिए दनकौर रोड स्थित एटीएम बूथ से सुबह 9.20 बजे रुपये निकालने के लिए गए थे। इसी दौरान एटीएम में पहले से ही खड़े दो युवकों ने धोखे से उनका कार्ड बदल दिया। एटीएम से जाने के पांच मिनट बाद 9.25 पर उनके मोबाइल पर खाते से 54 हजार रुपये काटे जाने का मेसेज आया। जिसके बाद उन्होंने अपना एटीएम कार्ड चेक किया तो वह बदला हुआ था। बताया कि उनके खाते से किसी ब्यूटी पार्लर से 54 हजार की खरीदारी की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed