{"_id":"61ec41f46850b104e923017e","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd233078122","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लाख की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर पर एफआईआर के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लाख की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर पर एफआईआर के आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लाख की धोखाधड़ी में बैंक मैनेजर पर एफआईआर के आदेश
सिकंदराबाद। किसान के खाते से धोखाधड़ी से आठ लाख रुपये निकालने के मामले में एसएसपी ने बैंक मैनेजर पर एफआईआर करने के आदेश दिए हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव पिलखनवाली निवासी लक्ष्मण पुत्र प्रेमचंद ने बताया कि पेशे से वह किसान हैं। बुलंदशहर स्थित एक बैंक में उसका खाता है। किसान क्रेडिट कार्ड पर उसने 6.50 लाख रुपये का लोन लिया था। लोन जमा करने के लिए उसने खाते में आठ लाख रुपये जमा किए थे। इसके बाद उसने मैनेजर को खाते में जमा राशि को लोन की राशि में समायोजित करने के लिए कहा। मैनेजर ने उसे तीन दिन बाद आने के लिए कहा। इसी दौरान उसके पास एक कॉल आई। कॉलर ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया। कॉलर ने उसके खाते और लोन के बारे में समस्त जानकारी देते हुए खाते में जमा राशि को लोन की राशि में समायोजित करने के लिए कहा। इसके बाद उसने मोबाइल पर आया ओटीपी नंबर पूछा। बताया कि ओटीपी नंबर बताने के बाद उसके खाते में जमा आठ लाख रुपये कट गए।
लक्ष्मण ने खाते के बारे में जानकारी लीक करने के लिए मैनेजर पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। बताया कि पिछले आठ माह से मामला साइबर सेल में चल रहा था। लक्ष्मण ने बताया कि अब एसएसपी ने आरोपी मैनेजर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। आदेश प्राप्त होने पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। - जितेंद्र कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी