{"_id":"61e6f0b703eeb5321172758e","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd232878731","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, चार पर एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, चार पर एफआईआर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, चार पर एफआईआर
सिकंदराबाद। शादी का झांसा देकर नगर निवासी युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के इस कृत्य में उसके परिवार के लोगों ने भी उसका सहयोग किया। युवती के गर्भवती होने पर आरोपी परिवार के लोगों के साथ फरार हो गया। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी युवक व उसके परिवार के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नगर की एक मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि वह नोएडा स्थित एक निजी कंपनी में काम करती है। नगर निवासी नितिन सैनी पुत्र नानक से 11 माह पहले उसका फोन के माध्यम से संपर्क हुआ था। जिसके बाद उनका मिलना-जुलना शुरू हो गया। नितिन की मां, बहन, भाई ने उसकी शादी नितिन के साथ कराने का भरोसा दिलाया। इस दौरान नितिन ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शादी के लिए कहने पर नितिन, उसकी मां शकुंतला देवी, भाई मन्नू, बहन राधा उसे बहाने बनाकर टालते रहे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई। उसके गर्भवती होने की जानकारी होने पर नितिन परिवार के लोगों के साथ लापता हो गया। फरार होने के दौरान आरोपी उनके घर पर रखे उसके 20 हजार रुपये, सोने, चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गए। बताया कि फोन करने पर नितिन का भाई मन्नू उसके साथ गालीगलौज करता है। धमकी देता है कि उसका मामा पुलिस में है उसे जेल भिजवा देंगे। फरार होने के बाद से ही वह आरोपियों की तलाश में भटक रही है।
24 दिसंबर 2021 में उसने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की थी। पुलिस के कार्रवाई नहीं करने पर चार जनवरी 2022 को उसने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर सोमवार को आरोपी नितिन सैनी व उसकी मां शकुंतला, बहन राधा, भाई मन्नू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।