फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

पशुपालकों से मारपीट कर लूटे 35 सौ रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
पशुपालकों से मारपीट कर लूटे 35 सौ रुपये
विज्ञापन

सिकंदराबाद। पशुओं के लिए चारा लेकर जा रहे पशुपालकों से खुर्जा रोड पर बदमाशों ने मारपीट करते हुए 35 सौ रुपये लूट लिए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव कांवरा निवासी उस्मान ने बताया कि खुर्जा के मोहल्ला खीरखानी में उनकी पशुओं की डेयरी है। बृहस्पतिवार की रात में वह अपने भांजे हकीकत, भूरे, बिलाल के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में पशुओं के लिए चारा लेकर खुर्जा जा रहे थे। फटे त्रिपाल को सिलने के लिए रात करीब 11.45 बजे उन्होंने खुर्जा रोड पर ग्राम प्रानगढ़ के गेट के सामने ट्रैक्टर को रोक लिया। इसी दौरान पीछे आए कार सवार पांच छह बदमाशों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर ट्रैक्टर में तोड़फोड़ की। बताया कि बदमाश मारपीट करते हुए उनसे 35 सौ रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व खुर्जा रोड पर बदमाशों ने लूट थी बाइक
सिकंदराबाद। चार दिन पूर्व बदमाशों ने खुर्जा रोड पर शाम के समय जेवर तिराहे के पास जहागीराबाद क्षेत्र के गांव टिटौटा निवासी आकाश पुत्र हरीशचंद्र के साथ मारपीट करते हुए बाइक, आठ हजार की नकदी लूट ली थी। हरीशचंद्र ने बदमाशों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed