फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

भाभी से दुष्कर्म का किया प्रयास

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
भाभी से दुष्कर्म का किया प्रयास
विज्ञापन

सिकंदराबाद। देवर ने विधवा भाभी को तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। वहीं, पति की हत्या के बाद ससुराल में रहने के दौरान ससुरालिए भी प्रताड़ित करते थे। पीड़िता ने आरोपी देवर, ससुरालियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि उसकी शादी 9 माह पूर्व हापुड़ निवासी युवक के साथ हुई थी। मायके पक्ष ने उसकी शादी में करीब 20 लाख रुपए खर्च किए थे। कुछ दिन बाद उसके पति की हत्या कर दी गई। उसकी शादी में दिए गए दहेज का सामान दो कमरों में रखा हुआ है। जब वह अपने सामान को मायके लाना चाहती है तो उसके ससुर, चाचिया ससुर ,जेठ, देवर उसे सामान नहीं लाने देते और उसे प्रताड़ित करते हैं। ससुराल में रहने के दौरान देवर शराब के नशे में कई बार उसके कमरे में घुस आया उसके साथ छेड़छाड़ करते हुए तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। बताया कि गत माह वह मायके आई हुई थी। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोग आए और उसके साथ अभद्रता की। उसके देवर ने छेड़छाड़ कर जबरदस्ती करने की कोशिश की। सामान लेने के लिए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed