फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर निकले तीन लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर निकले तीन लाख रुपये
विज्ञापन

चोला। वेबसाइट पर दिए गए कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करने पर एक व्यक्ति ठगी का शिकार हो गया। फोन करने पर जालसाजों ने बैंक कर्मी बनकर खाते के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर खाते से तीन लाख से ज्यादा रुपये निकाल लिए। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने शातिरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव ख्वासपुर निवासी लक्ष्मणस्वरूप शर्मा पुत्र प्यारेलाल शर्मा ने एसएसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह एक गरीब किसान है। नोएडा स्थित एक निजी बैंक में उसका खाता है। बेटी की शादी के लिए उसने पाई-पाई जोड़कर खाते में रुपये जमा किए थे। एटीएम कार्ड एक्सपायर होने के बाद बैंक से उसके पास नया एटीएम कार्ड पहुंचा था। एटीएम को चालू करने के लिए उसने 25 नवंबर 2011 को इंटरनेट वेबसाइट पर दिए बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर फोन किया। फोन करने पर दूसरी ओर से बोल रहे व्यक्ति ने खुद को बैंककर्मी बताया। कॉलर ने एटीएम चालू करने के नाम पर उसके खाते की नेट बैंकिंग संबंधित समस्त जानकारी ली। इसके बाद भी एटीएम कार्ड चालू नहीं हुआ। जानकारी करने पर प्रक्रिया जारी होने की बात कही। कार्ड के चालू नहीं होने पर वह बैंक गया और बैंक के बाहर लिखे कस्टमर केयर नंबर पर फोन करने पर बताया गया कि आपका एटीएम बंद हो चुका है। दूसरा एटीएम कार्ड लेने के लिए आवेदन करना होगा। आवेदन करने पर आठ दिसंबर 2021 को उसके पास बैंक से दूसरा एटीएम पहुंचा। एटीएम पहुंचने के बाद सुबह 10.30 बजे फिर से उसके पास इंटरनेट वेबसाइट पर दिए गए नंबर से पुन फोन आया और बताया कि यदि एटीएम को जल्द चालू नहीं किया गया तो फिर से ब्लॉक हो जाएगा। कॉलर ने फिर से उससे बैंक डिटेल ली, मगर उसके बाद भी एटीएम कार्ड चालू नहीं हुआ। पूछने पर कॉलर ओटीपी आने के बाद एटीएम चालू होने की बात कहता रहा।
विज्ञापन

10.49 बजे खाते से 10 हजार रुपये कटने का मेसेज उसके मोबाइल पर आया। जानकारी करने पर कॉलर ने रुपये फिर से खाते में वापस आने की बात कही। पांच मिनट बाद ही खाते से 20 हजार रुपये कटने का मेसेज आया। इसके बाद फोन करने पर कॉलर ने उसका फोन काट दिया। बार-बार कॉल करने के बाद भी उसका फोन नहीं उठाया। अगले दिन बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर उसके खाते से तीन लाख पांच हजार रुपये निकालने की जानकारी हुई। जो उसके खाते को हैक कर निकाले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ सुरेश कुमार ने बताया कि कॉल डिटेल के आधार पर वेस्ट नबारा बालेश्वर बालासोर ओडिसा निवासी जयंती दास अधिकारी, गोविंदनगर कानपुर निवासी जूमी देवी, गमभारीडीही खोरदा नयागढ़ ओडिसा निवासी राजेश कुमार भट्टा, कमरूद्दीनपुर बेगुसराय बिहार निवासी विकास कुमार, अयान मंजिल राजवाडे़ नगर, कालेवाडी पुणे महाराष्ट्र निवासी उमर अजिज शेख, असम निवासी अर्जुन मालाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed