{"_id":"61df0d6660a96501cb731c21","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2326112131","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में नहीं मिले चार लाख, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में नहीं मिले चार लाख, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज में चार लाख नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। बिना दहेज की रकम के वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गेंदपुर शेखपुर निवासी गुलशन पुत्री स्वर्गीय महबूब खां ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी जनपद के थाना सलेमपुर के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिवार के लोगों ने छह लाख रुपये खर्च किए थे। मगर ससुरालिए शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ससुर, देवर, ननद, दहेज में चार लाख रुपये देने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को दहेज की मांग को लेकर उक्त सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बारे में मायके के लोगों को जानकारी देने पर वह ससुराल पहुंचे। मायके के लोगों ने अपनी हैसियत का हवाला देते हुए ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मांग पूरी हुए बिना उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। बिना दहेज की रकम के वापस ससुराल लौटने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।