फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दहेज में नहीं मिले चार लाख, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दहेज में नहीं मिले चार लाख, विवाहिता को पीटकर घर से निकाला
विज्ञापन

सिकंदराबाद। दहेज में चार लाख नहीं मिलने पर ससुरालियों ने महिला को पीटकर घर से निकाल दिया। बिना दहेज की रकम के वापस लौटने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी पति और ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गेंदपुर शेखपुर निवासी गुलशन पुत्री स्वर्गीय महबूब खां ने बताया कि चार वर्ष पूर्व उसकी शादी जनपद के थाना सलेमपुर के गांव निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में परिवार के लोगों ने छह लाख रुपये खर्च किए थे। मगर ससुरालिए शादी में दिए गए दान दहेज से खुश नहीं थे। शादी के कुछ दिन बाद ही पति, सास, ससुर, देवर, ननद, दहेज में चार लाख रुपये देने की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करने लगे। मंगलवार को दहेज की मांग को लेकर उक्त सभी लोगों ने उसके साथ मारपीट की। मारपीट में चोट आने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बारे में मायके के लोगों को जानकारी देने पर वह ससुराल पहुंचे। मायके के लोगों ने अपनी हैसियत का हवाला देते हुए ससुरालियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उन्होंने मांग पूरी हुए बिना उसे घर में रखने से इनकार कर दिया। बिना दहेज की रकम के वापस ससुराल लौटने पर जान से मारने की धमकी देते हुए घर से निकाल दिया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच कर जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed