{"_id":"61c9fb0ab5137a0dab0635d9","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd231805047","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की पशु चोरी की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला के हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की पशु चोरी की रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला के हंगामे के बाद पुलिस ने दर्ज की पशु चोरी की रिपोर्ट
सिकंदराबाद। पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए 17 दिन से थाने के चक्कर लगा रही पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में हंगामा कर दिया और मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी पीड़ा सुनाने की बात कही। इस पर पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज की।
गुलावठी रोड स्थित सद्दीकनगर निवासी ऊषा पत्नी रियाजुद्दीन ने बताया कि घर से 100 मीटर की दूरी पर उसका घेर है। 13 दिसंबर की रात वह पशुओं को घेर में बांधने के बाद चारा डालकर करीब 12 बजे घर पर आ गई। सुबह पांच बजे जब पशुओं को चारा डालने गई तो घेर का ताला टूटा हुआ था और पीछे की दीवार टूटी हुई थी। दुधारू भैंस गायब थी। घटना की जानकारी उसने डायल 112 पर पुलिस को दी। तहरीर दिए जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। जबकि उसने आसपास के सीसीटीवी की फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध करा दी थी। तीन दिन पूर्व गुलावठी में पकड़े गए पशुओं में अपनी भैंस की शिनाख्त करने के लिए पहुंचने पर पुलिस ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने पर ही अग्रिम कार्रवाई किए जाने के लिए कहा। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आक्रोशित महिला और परिजनों के साथ सोमवार को कोतवाली पहुंची। रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिसकर्मियों के समझाने पर वह रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करती रही। पुलिस के आश्वासन के बाद ही महिला शांत हुई। कोतवाली पहुंचे क्षेत्र के गांव जीतगढ़ी, कांवरा आदि के लोगों ने भी तहरीर के बाद पुलिस पर पशु चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने का आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित महिला की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।