{"_id":"61575c338ebc3e09de22b12e","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2269590163","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। चेकिंग के दौरान पुलिस ने चालकों को नशीला पदार्थ देकर ई-रिक्शा लूटने वाले एक आरोपी को दबोच लिया, जबकि उसका साथी फरार होने में सफल हो गया।
बिलसुरी चौकी प्रभारी संजीव चौहान ने बताया कि 26 सितंबर को कोतवाली क्षेत्र के गंाव आढ़ा निवासी ब्रिजेश को दो युवकों ने कोल्डड्रिंग में नशीली गोलियां पिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया था और ब्रिजेश को हाईवे किनारे बेहोशी की हालत में छोड़कर फरार हो गए थे। आरोपियों ने बिलूसरी जाने के लिए ई-रिक्शा किराए पर लिया था। बताया कि गुरुवार की रात में चेकिंग के दौरान नेशनल हाईवे-91 पर स्थित सुखलालपुर तिराहे से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे ग्राम ग्यासपुर थाना कोतवाली देहात निवासी सोनू पुत्र रघुवीर को हिरासत में ले लिया, जबकि उसका साथी पुलिस को देखते ही फरार हो गया। पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह फरार साथी के साथ मिलकर चालकों को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा लूटते हैं। विगत 15 मार्च को भी उन्होंने सुखलालपुर तिराहे से चालक को नशीला पदार्थ खिलाकर ई-रिक्शा और चालक का मोबाइल लूट लिया। चौकी प्रभारी ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र से लूटी गई दो ई-रिक्शा बरामद कर लिया है।