{"_id":"611d5d9c8ebc3e7a26047bc5","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2243463163","type":"story","status":"publish","title_hn":"महापुरुष के बोर्ड पर डाला रंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महापुरुष के बोर्ड पर डाला रंग
विज्ञापन
चोला के धमेड़ा नारा में महापुरुष के बोर्ड पर डाला रंग
चोला। क्षेत्र में महापुरुषों के बोर्ड के साथ छेड़छाड़ करने का सिलसिला नहीं रुक रहा है। अब असामाजिक तत्वों ने चोला चौकी क्षेत्र के गांव धमेड़ा नारा में महापुरुष के बोर्ड पर रंग पोत दिया है, जिसको लेकर लोगों में रोष व्याप्त है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चोला चौकी में तहरीर दी है।
एक सप्ताह पूर्व चौकी क्षेत्र के गांव फौलादपुर में भी असामाजिक तत्वों ने महापुरुष का बोर्ड उखाड़ दिया था। करीब डेढ़ माह पहले ककोड़ क्षेत्र के गांव श्रीका महमदपुर में महापुरुष का बोर्ड उखाड़ने का मामला प्रकाश में आया था। चौकी क्षेत्र के गांव धमेड़ा नारा के लोगों ने बताया कि गांव के बाहर महापुरुष का बोर्ड लगाया गया है। सुबह ग्रामीण जब अपने खेतों में कार्य करने के लिए जा रहे थे तो उन्होंने महापुरुष के बोर्ड पर रंग पुता हुआ देखा। कुछ देर में यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। महापुरुष के बोर्ड पर रंग डालने को लेकर लोगों में आक्रोश फैल गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण चोला चौकी पहुंचे और तहरीर दी। चौकी प्रभारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।