फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बॉक्सर सतीश के गांव जाने वाले मार्ग की शुरू हुई मरम्मत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सतीश के गांव को जाने वाले मेजर ध्यानचंद मार्ग की मरम्मत करते मजदूर। अमर उजाला - फोटो : SIKANDRABAD
बॉक्सर सतीश के गांव जाने वाले मार्ग की शुरू हुई मरम्मत
विज्ञापन

सिकंदराबाद। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज सतीश यादव के सम्मान में उनके घर तक बनाए गए मेजर ध्यानचंद मार्ग की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। पचौता गांव में क्षतिग्रस्त इस सड़क के बारे में अखबार में छपने के बाद पीडब्लूडी अफसरों ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जर्जर मार्ग की मरम्मत के आदेश दिए थे।
मैंस सुपर हैवीवेट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टोक्यो ओलंपिक में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे बॉक्सर सतीश यादव के सम्मान में उनके घर तक मेजर ध्यान चंद मार्ग हाल ही में बनाया गया था। प्रदेश की भाजपा सरकार ने देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों और टॉपर छात्र छात्राओं के घर तक पक्की सड़क के निर्माण की योजना को लागू किया था।
विज्ञापन

बुलंदशहर के गांव पचौता में बॉक्सर सतीश यादव के घर तक भी 74.61 लाख रुपये की लागत से 1.4 किमी सड़क का निर्माण कराया गया था। बताया जाता है कि सड़क का लोकार्पण डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने वर्चुअल रूप से किया था। ग्रामीण और सतीश यादव के पिता किरण पाल सिंह ने बताया था कि एक माह पूर्व सड़क का निर्माण पूरा कर लिया गया था। लेकिन निर्माण सामग्री ठीक नहीं होने से पहली बारिश में सड़क जगह जगह से टूट गई। ग्रामीणों ने कि जिस समय सड़क बन रही थी, उन्होंने सड़क का निर्माण रुकवा दिया था, लेकिन फिर भी मानक के हिसाब से सड़क निर्माण में सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीडब्लूडी के जेई नीरज कुमार ने बताया कि मुक्केबाज सतीश यादव के घर तक बनाया गया मेजर ध्यानचंद मार्ग बारिश के कारण जगह जगह से टूट गया था। संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी कर जहां जहां सड़क टूटी है वहां मरम्मत कराने का आदेश दिया गया था। आदेश के बाद संबंधित ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed