{"_id":"60c65a238ebc3e42ab4ed23c","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd2203886191","type":"story","status":"publish","title_hn":"आबकारी ने पकड़ा 130 क्विंटल शीरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आबकारी ने पकड़ा 130 क्विंटल शीरा
विज्ञापन
आबकारी ने पकड़ा 130 क्विंटल शीरा
सिकंदराबाद। आबकारी विभाग ने मुखबिर की सूचना पर गुलावठी रोड से 130 क्विंटल अवैध शीरे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शीरे को कब्जे में लेते हुए पकड़े गए दोनों लोगों को पुलिस को सौंप दिया। वहीं दो अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई।
आबकारी निरीक्षक शैलेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि शनिवार को उन्हें सूचना मिली कि सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित किशोर कोल उद्योग पर अवैध रूप से शीरा उतारा जा रहा है। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्हें टैंकर को कब्जे में ले लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम ग्राम कसुवा थाना बीबी नगर निवासी जगत सिंह पुत्र रघुवर सिंह बताया। टैंकर की तलाशी के दौरान अन्य कागजात भी मिले और टैंकर में शीर पाया गया। कोल उद्योग पर मौजूद व्यक्ति ने अपना नाम सुनहरी नगर गेट शिकोहाबाद रोड जनपद एटा निवासी प्रदीप कुमार पुत्र केशव दुबे बताया। कोल उद्योग की तलाशी लेने पर उसमें 130 क्विंटल शीरे का भंडारण पाया गया। भंडारण संबंधी कागजात तलब करने पर प्रदीप ने बताया कि वह यहां नौकरी करता है। इसका मालिक अशोक कुमार गोयल है। वही जगत सिंह ने बताया कि स्याना अड्डे के पास एक पेट्रोलपंप पर वाहन मालिक अभिषेक ने उसे टैंकर की चाबी थमाते हुए शीरे को कोल उद्योग पर उतारने के लिए कहा था। बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस को सौंप दिया। वही टैंकर, बरामद शीरे को कब्जे ले लिया गया। कोतवाल जयकरण सिंह ने बताया कि आबकारी निरीक्षक की तहरीर पर आरोपी जगत सिंह, प्रदीप कुमार, करहल रोड सिरसागंज फिरोजाबाद निवासी अभिषेक अग्रवाल, अशोक गोयल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गिरफ्तार जगत सिंह, प्रदीप को जेल भेज दिया गया है।