फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दिव्यांग की पत्नी ने तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
rape - फोटो : au
दिव्यांग की पत्नी ने तीन लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

सिकंदराबाद। रिश्तेदारी में रह रहे दिव्यांग की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कह रही है।

मूल रूप से जनपद हापुड़ निवासी युवक ने बताया कि वह दोनों पैरों से दिव्यांग है। काफी दिनों से वह सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव में पत्नी और दो बेटियों के साथ रहता है। वह बड़ी मुश्किल से परिवार का पालन पोषण करता है। दो मार्च को रिश्तेदारी में मौत होने पर वह बाहर गया हुआ था। घर पत्नी और उसकी बेटी अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी युवक घर में घुस आया और उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में गांव निवासी एक अन्य युवक साथी के साथ घर पहुंचा और मदद के नाम पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। यहां दोनों युवकों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी पत्नी को मुंह बंद रखने की धमकी दी। वापस लौटने पर पत्नी ने उसे आपबीती बताई। आरोप है कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की। एसआई परवेज चौधरी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed