{"_id":"5e6a85738ebc3ea4bc03a63b","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd1958485197","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव लोगों को कोरोना के प्रति करेंगे जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिव लोगों को कोरोना के प्रति करेंगे जागरूक
विज्ञापन

सिकंदराबाद। देश में बढ़ते कोरोना के संक्रमण को लेकर स्वास्थ विभाग के साथ ही प्रशासनिक विभाग भी अलर्ट हो गया है। कोरोना के प्रभाव से निपटने के लिए प्रशासन ने लोगों को जागरूक करने का जिम्मा ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिवों को सौंपा है।
जानलेवा कोरोना वायस से संक्रमित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सबसे पहले देश में कोरोना का संक्रमति केरल में मिला था। धीरे-धीरे यह देश के अन्य भागों आगरा, गाजियाबाद, आदि समेत देश के अन्य भागों में भी फैल रहा है। अब तक कोरोना से देश के विभिन्न भागों में संक्रमति रोगियों की संख्या बढ़कर 60 हो गई है। वही बहुत से लोगों में कोरोना वायरस के सिस्टम देखे गए है। जिनको आईसोलेशन में रखा गया है। और उनके खून, बलगम के नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों में भय का माहौल है। लोग माक्स लगाकर घरों से बाहर निकल रहे हैं। कोरोना को फैलने से रोकने के लिए केंद्र, राज्य सरकार पूरी तरह से प्रयास में जुटी है। स्वास्थ विभाग को पहले से ही अलर्ट पर रखा गया है। वही कोरोना के प्रभाव और इसे फैलने से रोकने के लिए अब हर एक आदमी को इसके बारे में जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। बीडीओ प्रेमचंद ने बताया कि जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत सचिवों को लोगों को जागरूक करने के आदेश दिए है। बताया कि ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव गांव में लोगों के साथ बैठक कर उन्हें कोरोना वायरस उसके लक्षण, कोरोना से बचाव के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। वही कोरोना को लेकर स्वास्थ विभाग द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों के बारे में भी जानकारी देंगे। वही कोरोना के संबंध में जागरूकता के लिए गांव में पप्लेट भी लगाए जाएगे। गांव के विद्यालयों में भी शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को कोरोना वायरस के बारे में जागरूक किया जाएगा।