फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
जंगल में पेड़ पर लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

ककोड़। थाना क्षेत्र के गांव सैदमपुर के जंगल में पास के ही गांव मीरपुर निवासी युवक का शव पेड़ पर लटका मिला। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

थाना क्षेत्र के गांव मीरपुर निवासी गौरव (19वर्ष) पुत्र मदन शनिवार सुबह घर से बाहर जाने के लिए कहकर गया था। सुबह करीब सात बजे लोगों ने पास के ही सैदमपुर गांव के जंगल में पेड़ पर गौरव को फंदे से लटके हुए देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को देने के साथ ही गौरव के परिजनों को दी। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची। बताया कि युवक पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। वही गौरव की संदिग्ध मौत को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा है। एसआई सुनीश कुमार ने बताया कि परिजनों ने गौरव की मौत को लेकर किसी भी प्रकार की आशंका व्यक्त नहीं की है। प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed