फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

घर में घुसकर राशन डीलर के साथ मारपीट, किया घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
घर में घुसकर राशन डीलर के साथ मारपीट
विज्ञापन

चोला। यूनिट से अधिक राशन देने से मना करने पर गांव निवासी युवकों ने घर में घुसकर राशन डीलर के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है। चौकी क्षेत्र के गांव धमैड़ा नारा निवासी सोनू उर्फ सोहनलाल पुत्र सतवीर सिंह ने बताया कि वह गांव में सस्ता गल्ला राशन विक्रेता है। बताया कि शुक्रवार को वह अपने घर की तरफ जा रहा था, तभी गांव निवासी दो युवकों ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोपियों ने यूनिट से अधिक राशन की मांग की। मना करने पर उक्त दोनों गालीगलौच करते हुए देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। कुछ समय बाद दोनों भाई अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ हाथ में लाठी, डंडे, धारदार हथियार लेकर घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करते हुए घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे गांव के अन्य लोगों ने उसकी जान बचाई। उक्त सभी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। चौकी प्रभारी आनंदवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed