{"_id":"5d680d148ebc3e017a20f635","slug":"bulandshahr-news-sikandrabad-news-gbd183278337","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी 35 लाख की शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी 35 लाख की शराब
विज्ञापन
सिकंदराबाद पुलिस की गिरफ्त में अवैध शराब से भरे कैंटर के साथ शराब तस्कर।
- फोटो : SIKANDRABAD
चेकिंग के दौरान 35 लाख की शराब पकड़ी
सिकंदराबाद (बुलंदशहर)। पुलिस ने चेकिंग के दौरान हरियाणा से तस्करी कर लाई जा रही 35 लाख रुपये की शराब पकड़ी है। पुलिस ने मौके से दो शराब तस्करों को भी दबोच लिया। कैंटर और शराब को कब्जे में लेते हुए पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया।
कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 11.33 बजे वह टीम के साथ सुखलालपुर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की दादरी की ओर से एक कैंटर में हरियाणा से अवैध शराब लायी जा रही है। कुछ समय बाद ही दादरी की ओर से एक कैंटर गाड़ी आती दिखायी दी। रुकने का इशारा करने पर चालक गाड़ी को सड़क किनारे रोककर गाड़ी की खिड़की से कूदकर खेतों की ओर भागने लगा। पुलिस ने चालक का पीछा कर उसे पकड़ लिया। वहीं उसके साथी को गाड़ी में ही पकड़ लिया गया। गाड़ी की तलाशी करने पर 502 पेटी हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक शराब की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम ग्राम पेबा थाना पेबा जनपद कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी सुख्खन पुत्र निशान सिंह और सुल्तानिया प्लाट थाना छुला जनपद कैथल हरियाणा निवासी राज सिंह पुत्र महेंद्र सिंह बताया। बरामद शराब और कैंटर को कब्जे में ले लिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
फर्जी नंबर प्लेट लगाकर करते थे तस्करी
पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर शराब की तस्करी करते थे। पुलिस ने बताया कि गाड़ी की नंबर प्लेट फर्जी निकली। गाड़ी के कागजात चेक करने पर गाड़ी अशोक नगर गाजियाबाद निवासी जगत शर्मा पुत्र श्रीनिवासी के नाम पर रजिस्टर्ड निकली।
विज्ञापन
फोन पर देते थे शराब की डिलीवरी
कोतवाल योगेंद्र सिंह ने बताया कि जब पकड़े गए आरोपियों से अवैध शराब की डिलीवरी के स्थान के बारे मेें पूछा गया तो उन्होंने जानकारी होने से इनकार कर दिया। बताया कि उन्हें निश्चित स्थान पर पहुंचने के बाद फोन आता था और डिलीवरी का स्थान बताया जाता था। पुलिस तस्करों के नेटवर्क की जानकारी करने में जुटी है।