फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख ठगे
विज्ञापन

खुर्जा। नगर स्थित जटिया अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मी पर नौकरी लगवाने के नाम पर एक लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बुलंदशहर कोतवाली में आरोपी स्वास्थ्यकर्मी और उसके एक दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को आरोपी स्वास्थ्यकर्मी के खिलाफ शिकायत की गई है।
नगर के मोहल्ला कैलाशपुरी निवासी ललित कुमार ने बताया कि वह स्नातक की पढ़ाई करके नौकरी की तलाश कर रहा था। तभी उसने अपने दोस्त आवास विकास प्रथम कॉलोनी निवासी शुभम चौधरी से मुलाकात की। शुभम ने उसको बताया कि खुर्जा के सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी के पद पर नौकरी लग जाएगी, लेकिन इसके लिए 1,05,000 रुपये देने होंगे। शुुभम का कहना था कि अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी अनुज कुमार उसका परीचित है, जो रुपये लेगा और नौकरी लगवा देगा। वह भी अपनी नौकरी इसी तरह लगवा रहा है। शुभम ने ललित की मुलाकात अनुज से करवाई। इसके बाद फरवरी 2022 में ललित ने ब्याज पर रुपये लेकर अनुज को एक लाख पांच हजार रुपये दे दिए।
विज्ञापन

इसमें अनुज ने जल्दी नौकरी लगने का आश्वासन दिया। ललित के पास ब्याज की रकम वापस करने के दबाव बनने लगा। इसके बाद अप्रैल माह में ललित ने नौकरी के लिए अनुज से संपर्क किया तो उसने अभी थोड़े दिन बाद अस्पताल में अधिकारियों से मिलवाने के लिए कहा। 15 दिन बीत जाने के बाद ललित को ठगी का एहसास हुआ और उसने अनुज से अपने रुपये वापस मांगे, लेकिन अनुज ने उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। 27 जुलाई को ललित अस्पताल पहुंच गया और रुपयों की मांग की। इसमें अनुज ने रुपये वापस देने से इंकार कर दिया और उसको हत्या की धमकी दी। इससे परेशान होकर ललित ने बुलंदशहर नगर कोतवाली में लिखित शिकायत दी और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारियों पर भी आरोप
वहीं, खुर्जा नगर पालिका में सफाई कर्मचारी और संविदा पर नौकरी लगवाने के नाम पर रुपये एंठने का मामला सामने आया है। इसमें किला गांव निवासी युवक ने कार्यरत संविदा कर्मी पर आरोप लगाया है। हालांकि, इस संबंध अभी तक पालिका कार्यालय और थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है।

आरोपी अनुज अस्पताल में स्वास्थ्यकर्मी के पद पर कार्यरत था। यह निजी कंपनी द्वारा रखे जाते हैं। आरोपी के द्वारा रुपये लेन-देन की जानकारी मिलने पर कंपनी और स्वास्थ्य विभाग को अनुज के खिलाफ शिकायत दी गई है।
- डॉ. अजीत बावा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed