फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

समाधान दिवस में आईं 47 शिकायतें, मौके पर 11 का किया गया निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
समाधान दिवस में आईं 47 शिकायतें, मौके पर 11 का किया गया निस्तारण
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के सभी 28 थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन कर अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सभी 28 थानों में कुल 47 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं, जिनमें से 11 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण हो गया। जबकि 37 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के संबंधित क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए।
समाधान दिवस के मौके पर डीएम-एसएसपी गुलावठी थाने में पहुंचे, लेकिन एक भी फरियादी मौके पर नहीं पहुंच सका। जिसके बाद डीएम ने थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। साथ ही महिला हेल्पलाइन का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए। गुलावठी थाने में पहुंचे डीएम सीपी सिंह ने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समय से निस्तारण कराया जाए। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए, ताकि दोबारा से उसे शिकायत लेकर भटकना न पड़े। एसएसपी श्लोक कुमार ने कहा कि अतिक्रमण, अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका निस्तारण कराया जाए। इसके लिए राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही महिला संबंधी अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इसके अलावा महिलाओं को उनके अधिकारों के साथ महिला हेल्पलाइन के बारे में जागरुक करने के लिए अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने कांवड़ मार्ग कराया खाली
सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा ने शनिवार को स्याना अड्डा क्षेत्र से कांवड़ मार्ग को खाली कराया। इस दौरान उन्होंने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि किसी भी हाल में अतिक्रमण न करें, जिससे कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों को आने जाने में परेशानी हो। कांवड़ मार्ग की ओर गड्ढे होने पर उन्हें समतल करने के आदेश अधिकारियों को दिए, ताकि उन गड्ढों में बारिश का पानी न भरे। पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए कि भक्तों की सेवा के लिए कांवड़ मार्ग को खाली रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार में से दो शिकायतों का हुआ निस्तारण
खुर्जा। कोतवाली में शनिवार को आयोजित थाना- समाधान दिवस में कुल चार फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। एसडीएम लवी त्रिपाठी और सीओ दिलीप सिंह ने लोगों की शिकायतें सुनी। इस दौरान दो मारपीट, एक ठगी और एक पारिवारिक विवाद की शिकायतें सामने आईं। मारपीट और पारिवारिक विवाद की समस्या का मौके पर ही निस्तारण किया गया। लंबित शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के आदेश थाना प्रभारी को दिए।

राजस्व संबंधी पांच शिकायतें आईं
डिबाई । एसडीएम गजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में दिवस में मौके पर कुल पांच लोगों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस दौरान किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने सभी शिकायतों का समय पर निस्तारण के आदेश राजस्व विभाग की टीम को दिए। मौके पर सीओ रमेश चंद्र त्रिपाठी, तहसीलदार नवीन कुमार के अलावा पुलिस अधिकारी, लेखपाल व तहसील स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed