{"_id":"62dc33023ab0cf56ea4770a0","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd24196305","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी के रुपये मांगने गए मजदूर को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी के रुपये मांगने गए मजदूर को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मजदूरी के रुपये मांगने गए मजदूर को पीटा
बुलंदशहर। घर निर्माण का कार्य कराने के बाद जब मजदूरी के रुपये मांगे तो मजदूर से मारपीट करते हुए गाली गलौज की गई। अब पीड़ित ने एसएसपी को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
खुर्जा देहात के गांव रूपवास पंचगाई निवासी देवेंद्र ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि वह अपने ही गांव निवासी एक युवक का मकान बना रहा था। इस दौरान करीब 30 दिन तक उसके यहां पर चिनाई का कार्य किया। इस दौरान मिस्त्री और मजदूर का करीब 1.5 लाख रुपये आरोपी पर निकलता है। जब आरोपी से रुपयों की मांग की तो पहले तो उसने वेतन न मिलने की बात की बात कहते हुए जल्द ही बकाया रुपये देने की बात कही। कुछ दिन बाद जब दोबारा रुपये मांगे तो आरोपी ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और मजदूरी के रुपये न देने की बात कही। पीड़ित ने एसएसपी से मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसएसपी ने खुर्जा देहात पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।