फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सीएमओ के निरीक्षण में एक्सपायर मिलीं दवाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सीएमओ के निरीक्षण में एक्सपायर मिलीं दवाएं
विज्ञापन

बुलंदशहर। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह द्वारा बुधवार शाम ड्रग वेयर हाउस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान यहां कई दवाएं ऐसी मिलीं, जो एक्सपायर्ड हो चुकी थीं। बड़ी मात्रा में ऐसी दवाएं हैं, जो आगामी तीन से चार माह में एक्सपायर्ड हो जाएगी। एक्सपायर्ड होने से पूर्व दवाओं का सदुपयोग समय रहते सुनिश्चित करने के लिए सीएमओ द्वारा ड्रग वेयर हाउस प्रभारी को निर्देश दिए हैं। वहीं, एक्सपायर्ड हो चुकी दवाओं को नियमानुसार निस्तारण करने और गंदगी मिलने पर साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। सूत्रों के अनुसार एक्सपायर्ड हुईं दवाओं की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
बीते दिनों उप मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक की ओर से छापा मारने की कार्रवाई के बीच जिले में भी सीएमओ द्वारा अधीनस्थ अफसरों संग दवा रखने के लिए बने जिला मुख्यालय के ड्रग वेयर हाउस पहुंचे। वहां निरीक्षण में उन्हें तमाम दवाएं ऐसी मिलीं, जो एक्सपायर्ड हो चुकी थीं। सीएमओ ने इन सबका ब्यौरा तलब कर लिया। इसके अलावा कई तरह की दवाएं ऐसी थीं, जो अक्तूबर माह तक एक्सपायर्ड हो जाएगी। इन दवाओं में मल्टी विटामिन, विटामिन डी व अन्य दवाएं आदि शामिल हैं। एक्सपायर्ड हो चुकी दवाओं में ज्यादातर वे दवाएं शामिल हैं, जो कोरोना संक्रमण को देेखते हुए मंगाई गई थीं। हालांकि इनकी खपत सीएचसी व पीएचसी पर न होने के कारण ड्रग वेयर हाउस से इन्हें नहीं ले जाया गया। डिमांड न होने के चलते यह दवाएं गोदाम में ही डंप रह जाती हैं। साथ ही ड्रग वेयर हाउस में साफ-सफाई न मिलने पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रभारी को प्रतिदिन साफ-सफाई करवाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कोट =
ड्रग वेयर हाउस में कुछ दवाएं एक्सपायर्ड मिली हैं। जिनकी ब्योरा रजिस्टर में दर्ज मिला। आगामी माह में एक्सपायर्ड होने वाली दवाओं के सदुपयोग के लिए वेयर हाउस प्रभारी को निर्देश दिए है। जिससे उन्हें एक्सपायर्ड होने से पूर्व प्रयोग में लाया जा सके। जो दवाएं स्टॉक में अधिक हैं उन्हें सीएचसी-पीएचसी पर भिजवाने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विनय कुमार सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed