{"_id":"6286779397188f18c051b505","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2386731133","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे और बीयर के साथ फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तमंचे और बीयर के साथ फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे और बीयर के साथ फोटो-वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहर। एक युवक को सोशल मीडिया पर तमंचे को हवा में लहराते हुए बीयर पीना और इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करना भारी पड़ गया। नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि इन दिनों जिला पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए आपरेशन पाताल लोक चलाया जा रहा है। बुधवार रात को नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा को सूचना मिली कि एक युवक की फोटो सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वायरल हुई है। उक्त युवक शिकारपुर तिराहे पर खड़ा है। नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर दबिश देकर आरोपी युवक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी की शिनाख्त जुनैद निवासी गांव मिर्जापुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी ने अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी, जिसमें वह एक हाथ में तमंचा लहरता हुआ और दूसरे हाथ से बीयर पीता हुआ नजर आ रहा है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम का मामला दर्ज कर उसका चालान कर दिया गया है।