{"_id":"628676e0fbd7ba1bbb219501","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2386729100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
बुलंदशहर। कोतवाली देहात पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुलंदशहर सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस और उनके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में एफआईआर दर्ज की है। आरोप लगाया है कि 5 दिसंबर 2021 को पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उसके साथियों की फायरिंग के दौरान वादी पक्ष के दो युवकों को गोली लग गई थी।
5 दिसंबर 2021 को कोतवाली देहात के गांव भाईपुरा में पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस के काफिले पर फायरिंग हुई थी। हमले में हाजी यूनुस के एक साथी की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य घायल हो गए थे। हाजी यूनुस की तरफ से छह नामजद और अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस मामले में देहात पुलिस ने सिकंदराबाद के गांव मल्लपुर निवासी लाखन और गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर के गांव कचैड़ा निवासी दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब इस मामले में दूसरे पक्ष के सिकंदराबाद के गांव मल्लपुर निवासी अरविंद कुमार ने कोर्ट के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 5 दिसंबर 2021 को उसके चाचा का पुत्र लाखन निवासी गांव मल्लपुर सिकंदराबाद और रिश्तेदार दीपक पुत्र सुन्नी निवासी गांव कचैड़ा, थाना बादलपुर गौतमबुद्धनगर के साथ कृषि जमीन खरीदने के लिए गांव मुरसाना में अपनी रिश्तेदारी में गए थे। गांव मुरसाना में पता चला कि गांव भाईपुरा में कोई जमीन बिक रही है, जिस पर लाखन और दीपक गांव भाईपुरा में रजवाहे की पटरी से मिर्जापुर वाले रास्ते पर पुल के पास जमीन खरीदने के संबंध में किसी व्यक्ति का इंतजार करने लगे। उसी दौरान तीन-चार गाड़ियां आईं। गाड़ी सवार लोगों और वहां खड़े कुछ अन्य लोगों में फायरिंग होने लगीं। गाड़ियों में बैठे लोगों की फायरिंग में लाखन और दीपक भी घायल हो गए। लाखन को उपचार के लिए उसके पिता ने लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में पता चला कि बुलंदशहर ब्लाक के पूर्व प्रमुख मोहम्मद हाजी यूनुस एवं उसके साथियों ने गोलियां चलाई थीं। उनकी शिकायत पर कोतवाली देहात पुलिस और पुलिस अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके चलते उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। सीजेएम के आदेश पर कोतवाली देहात पुलिस ने पूर्व ब्लाक प्रमुख मोहम्मद यूनुस एवं अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कोट =
न्यायालय के आदेश पर बुलंदशहर सदर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख हाजी यूनुस और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही देहात कोतवाली पुलिस को मामले में निष्पक्ष रूप से जांच कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी