{"_id":"62867639c36fef26e23783ac","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2386724120","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आए 3200 पेड़ कटेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आए 3200 पेड़ कटेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगा एक्सप्रेसवे की जद में आए 3200 पेड़ कटेंगे
स्याना। क्षेत्र के आठ गांवों से होकर गुजर रहे गंगा एक्सप्रेस वे के निर्माण में बाधा बन रहे 3200 हरे पेड़ों का कटान किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र में 30 हजार पौधे लगाते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा उनका अनुरक्षण किया जाएगा। बृहस्पतिवार को यूपीडा के ओएसडी अरुण राय और एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने किसानों की समस्याएं सुनीं।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के गांवों में पहुंचकर यूपीडा ओएसडी अरुण राय और एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने गंगा एक्सप्रेस वे में जमीन देने वाले किसानों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान गांव हिंगवाड़ा के नरेंद्र, बदन सिंह, रविंद्र सिंह, मुकेश, राकेश समेत अन्य किसानों ने अधिकारियों को बताया कि उनके मकानों का भी अधिग्रहण किया गया है, लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला है। जिस कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। यूपीडा ओएसडी ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही उन्हें मुआवजा दिलाने की कार्यवाही पूरी की जाएगी। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार ने किसानों को बताया कि गांवों के 3200 पेड़ों का कटान किया जाएगा, क्योंकि यह पेड़ हाईवे निर्माण में बाधा बन रहे हैं। इनके बदले में क्षेत्र में 30 हजार नए पौधे लगाए जाएंगे। हाईवे निर्माण में लगी कंपनी द्वारा इन पौधों का अनुरक्षण किया जाएगा। इस दौरान एसडीएम संदीप केला, क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी सपना श्रीवास्तव, यूपीडा मैनेजर मोहम्मद सिकंदर, आरके पांडेय व तहसीलदार सत्यपाल सिंह मौजूद रहे।