{"_id":"6276ac02c39b8864d05d0bff","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2380432170","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवर ने साथियों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवर ने साथियों के साथ मिलकर किया सामूहिक दुष्कर्म
विज्ञापन

सिकंदराबाद। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर व साथियों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने जब इस बाबत अपने ससुराल वालों से शिकायत की तो आरोपियों ने उसे व उसकी बहन को घर से निकालने की धमकी दे डाली। पीड़िता के भाई ने अब तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गौतमबुद्धनगर के थाना बादलपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसकी दो बहनों की शादी सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र के ही एक गांव निवासी दो भाईयों के साथ वर्ष 2017 में हुई थी। शादी के बाद से सबकुछ ठीक चल रहा था। लेकिन, बीते कुछ दिनों से आरोपी ससुराल वाले उसकी एक बहन को अत्यधिक परेशान करने लगे। आरोप है कि बीते दिनों उसकी बहन अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। उस दौरान उसका देवर व उसके चार अन्य साथी उसके कमरे में घुस आए। साथ ही आरोपियों ने इस दौरान उनकी बहन के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। शिकायत करने व विरोध करने पर आरोपियों ने उसे हत्या की धमकी दी। पीड़िता ने जब अपनी सास को इस बाबत शिकायत की तो आरोपी सास व अन्य ससुराल वालों ने पीड़िता व उसकी बहन को घर से निकालने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। पीड़िता के भाई ने अब तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।