{"_id":"6276aa9290d14d4938565af8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd238040786","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम बनकर अधिकारियों से फोन पर मांगे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम बनकर अधिकारियों से फोन पर मांगे रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। फर्जी रिश्तेदार बनकर फोन कर धनराशि मांगने वाले आरोपियों ने अब डीएम के नाम पर ही अधिकारियों से रुपये मांग लिए। आरोपी ने खुद को डीएम बताते हुए जब अधिकारियों को फोन किया तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद जब आरोपी के व्हाट्सएप की जांच की तो उसने व्हाट्सएप प्रोफाइल पर भी डीएम का फोटो लगाया हुआ था। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।
साइबर ठगों द्वारा लोगों से फोन करके, फेसबुक, व्हाट्सएप पर मैसेज करके उनका रिश्तेदार बनकर रुपये मांगने के मामले आए दिन सामने आते रहे हैं। अब साइबर ठगों ने डीएम के नाम से ही अधिकारियों को फोन कर रुपये मांग लिए। बताया जा रहा है कि एक के बाद एक लगातार कई अधिकारियों को फोन कर धनराशि मांगी गई। फोन करने वाले ने खुद को डीएम सीपी सिंह बताते हुए धनराशि की मांग की। इसके बाद जब अधिकारियों को आरोपी पर शक हुआ तो उन्होंने आरोपी के व्हाट्सएप की जांच की। इस दौरान व्हाट्सएप पर भी डीएम सीपी सिंह का फोटो लगा मिला तो अधिकारी सहम गए। बताया जा रहा है कि वाणिज्य कर विभाग की ज्वाइंट कमिश्नर, लीड बैंक मैनेजर और होमगार्ड जिला कमांडेंट ने मामले में डीएम को अवगत कराया तो उन्होंने कोई भी फोन करने से इनकार किया। इसके बाद डीएम ने आरोपी फोन करने वाले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अधिकारियों से किसी भी फोन करने वाले को रुपये न देने की अपील की है।
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि कई अधिकारियों ने मेरे नाम से फोन आने और रुपये मांगने की बात बताई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसएसपी को कहा है। अधिकारियों से भी अपील है कि वह भी ऐसे फोन कॉल पर भरोसा न करें।