{"_id":"626d773941dfbc764e1c7b29","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2377101180","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्षीय मासूम के साथ पड़ोसी ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

नरसेना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पांच वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस में रहने वाले नाबालिग बच्चे ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बच्ची का हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। पीड़ित परिजनों ने थाने पर तहरीर देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात थाने पर तहरीर देकर बताया कि बृहस्पतिवार को वह अन्य परिजनों के साथ खेत पर गया हुआ था। घर पर उनकी पांच वर्षीय पोती और पत्नी अकेले मौजूद थी। शाम करीब पांच बजे जब परिजन घर लौटे तो बताया गया कि पोती को पड़ोस में रहने वाला 11 वर्षीय बालक अपने साथ ले गया है। काफी देर से वह घर नहीं लौटी है। जिसके बाद परिजनों ने बच्ची की तलाश की तो वह पास ही एक घेर में अचेतावस्था में पड़ी हुई थी। परिजनों ने आरोपी बालक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। कहना है कि बच्ची की हालत काफी खराब है, उसका हायर मेडिकल सेंटर में उपचार चल रहा है। हालांकि, अभी आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है। मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।