फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

नहर किनारे खड़ी कार रजवाहे में गिरी, सिपाही ने बचाई बच्चों की जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
नहर किनारे खड़ी कार रजवाहे में गिरी, सिपाही ने बचाई बच्चों की जान
विज्ञापन

बुलंदशहर। वलीपुरा नहर से निकले रजवाहे में शनिवार को एक कार जा गिरी। बताया गया कि परिजन अपने बच्चों के साथ सफर से आ रहे थे। वलीपुरा नहर पर मूंग की दाल के बड़े खाने के लिए परिजनों ने कार रोकी और बच्चों को कार में छोड़कर बड़े खाने लगे। बच्चों ने हैंड ब्रेक हटा दिए और ढलान पर खड़ी कार बच्चों सहित रजवाहे में जा गिरी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस के एक जवान ने नहर में कूदकर बच्चों की जान बचाई, जबकि कार को क्रेन से निकाला गया।

शनिवार को कार से एटा निवासी परिवार दो बच्चों के साथ कहीं जा रहा था। कार वलीपुरा नहर के निकट पहुंची तो उन्होंने वहां ठेले पर बिक रहे मूंग की दाल के बड़े खाने की योजना बनाई। गाड़ी चला रहे सुनील कुमार ने कार खड़ी की और बच्चों को कार में छोड़कर बड़े खाने के लिए नीचे उतर गए। अरविंद, ओमप्रकाश, सुनील, संगीता, प्रेमलता और गीता को बड़े खाने में मशगूल गए, जबकि दो बच्चे वैष्णवी और छाया कार में ही रह गए। अचानक बच्चों ने कार के हैंडब्रेक हटा दिए। ढलान पर खड़ी कार नहर की ओर चल दी। इसी बीच राहगीरों ने कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कार नहीं रुकी और बच्चों सहित नहर में गिर गई। 112 पर कॉल की गई। तत्काल ही कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस महकमे में तैनात सिपाही सचिन कुमार नहर में कूद गया और नहर में गिरी कार में से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed