फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
हाईकोर्ट में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर ठगी का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि गाजियाबाद निवासी मां-बेटे ने उसे हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने का झांसा दिया था। फिलहाल एसएसपी के आदेश पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।

कलक्ट्रेट कंपाउंड के चैम्बर नंबर तीन ब्लाक बी निवासी सौरव कुमार ने एसएसपी को शिकायत देकर बताया कि गाजियाबाद निवासी एक युवक और उसकी मां ने उससे हाईकोर्ट में नौकरी लगवाने की बात कही थी। आरोपियों पर भरोसा करते हुए उसने 11 फरवरी 2020 को उसने अपने चैम्बर पर दो अन्य लोगों के सामने गाजियाबाद के सूर्यनगर अलकनंदा अपार्टमेंट निवासी नितिन शर्मा को दो लाख रुपये नकद दिए थे। नितिन उर्फ ओमकार शर्मा और उसकी मां चंद शर्मा ने हाईकोर्ट में रिव्यू ऑफिसर के पद पर नौकरी देने का झांसा दिया। साथ ही दावा किया था कि उसकी सरकार में अच्छी पहचान है, जिसके चलते नौकरी दिलाना कोई बड़ी बात नहीं है। आरोप है कि दो फरवरी 2021 को आरोपी ने एक नियुक्ति पत्र दिया और छह फरवरी को सभी दस्तावेज लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के एकाउंट वीवी सैक्शन में पहुंचने की बात कही। जब इस नियुक्ति पत्र की जांच की गई तो वह पूरी तरह से फर्जी निकला। जब इसका विरोध करते हुए आरोपियों से रुपयों का तकादा किया गया तो उन्होंने जल्द रुपये वापस करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दो अप्रैल 2022 को आरोपी के फ्लैट पर पहुंचे तो पता चला कि आरोपी पहले ही फ्लैट खाली कर जा चुके हैं। नगर पुलिस ने आरोपी मां-बेटे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed