फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

दो मिले संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए आठ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
दो मिले संक्रमित, सक्रिय मरीज हुए आठ
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई रिपोर्ट में दो लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव बताई गई। इसके बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर अब आठ हो गई है। इसमें पांच होम आइसोलेट में है तो दो अन्य जनपद में और एक खुर्जा कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती है। एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि बुलंदशहर नगर निवासी दो लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक की एंटीजन किट से जांच के दौरान तो दूसरे कि आरटीपीसीआर लैब से रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें एक महिला तो दूसरा युवक है।

159 सत्र के तहत 7767 लोगों ने लगवाया टीका
कोरोना से बचाव के लिए मंगलवार को जिले में 159 सत्र आयोजित कर 7767 लोगों को टीका लगाया गया। इसमें पहला टीका लगवाने वालों से अधिक दूसरा टीका लगवाने वालों की संख्या रही। सीएमओ डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि जिले में सोमवार को 159 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए। इस दौरान 12 से 14 उम्र के 2172 बच्चों को पहला टीका तो 121 बच्चों को दूसरा टीका लगाया गया और 15 से 17 उम्र के 161 किशोरों को पहला टीका तो 1243 किशोरों को दूसरा टीका लगा। साथ ही 18 से अधिक उम्र के 82 लोगों को पहला टीका, 3736 लोगों को दूसरा टीका लगा, जबकि 252 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed