{"_id":"625b06724ca9334ae635e745","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd236998346","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
अहमदगढ़। थाना क्षेत्र के गांव नौरंगाबाद के पास मेरठ बदायूं हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलि ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार अहमदगढ़ के गांव कनैनी निवासी विनोद (47) शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे बजे शिकारपुर से बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। जब वह गांव के निकट पहुंचे तो किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलावस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों की शिकायत पर थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।