फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

आईएएस अधिकारी बनकर शातिर ने हड़पे 15 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
आईएएस अधिकारी बनकर शातिर ने हड़पे 15 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक कपड़ा व्यापारी से शातिर ठग ने अपने साथियों के साथ मिलकर फर्जी आईएएस बनकर 15 लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपी कथित आईएएस अफसर ने पीड़ित व्यापारी को गृह मंत्रालय के सभी कर्मचारियों के दो-दो सूट सिलाने का टेंडर दिलाने और एक प्लॉट दिलाने का आश्वासन दिया था।
नगर कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी राजेबाबू रोड निवासी मनोज कुमार शर्मा ने बीते दिनों एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा था। जिसमें उसने बताया था कि छह जून 2021 को दोपहर करीब तीन बजे उनके मित्र रामकुमार चौहान निवासी गांव महमूदपुर थाना पिलखुवा का फोन आया था। रामकुमार ने उन्हें बताया था कि उनके मित्र नवनीत शर्मा और सन्नी गोयल के साथ एक आईएएस अफसर प्रदीप कुमार शर्मा उनसे मुलाकात करने के ल् िआ रहे हैं। पीड़ित को बताया कि उक्त आईएएस अफसर होम मिनिस्ट्री दिल्ली में होम सेक्रेटरी अजय कुमार भल्ला के जूनियर हैं। रामकुमार के कहे अनुसार आरोपी कथित आईएएस प्रदीप शर्मा, नवनीत शर्मा, सन्नी गोयल और उनका ड्राइवर भगवान दास पीड़ित से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान आरोपी प्रदीप शर्मा ने पीड़ित को होम मिनिस्ट्री में तैनात करीब 150 अधिकारियों के दो-दो सूट सिलवाने का टेंडर दिलाने का भरोसा दिया। साथ प्रत्येक सूट की कीमत 15 हजार बताई गई। साथ ही आरोपियों ने वेव शुगर मिल से पीड़ित को शोरू बनाने के लिए एक प्लाट दिलाने की बात भी कही गई। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित से 15 लाख रुपये नौ नवंबर 2021 को ले लिए। इसके एवज में आरोपियों ने उसे एक वर्क आर्डर दिया। जिसमें दस प्रतिशत एडवांस मिलने की बात लिखी हुई थी। पीड़ित उक्त रकम आने का इंतजार कर रहा था। उसी दौरान 17 नवंबर को आरोपी प्रदीप शर्मा को दिल्ली के तुगलक थाना पुलिस ने एक फर्जी वाड़े में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जिसके बाद पीड़ित को उक्त चारों आरोपियों के द्वारा ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित की तहरीर पर एसएसपी के आदेश के बाद थाना पुलिस ने आरोपी प्रदीप शर्मा निवासी गांव सलेमपुर जनपद बुलंदशहर, नवनीत शर्मा निवासी गांव हीरा कालोनी सिकंदराबाद, सन्नी गोयल निवासी चौधरी वाड़ा सिकंदराबाद और ड्राइवर भगवानदास निवासी खेड़ा चौगनपुर नोएडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

इनोवा कार पर लगाया हुआ था भारत सरकार का झंडा
आरोपी प्रदीप शर्मा ने रौब दिखाने और खुद को आईएएस अफसर जताने के लिए एक इनोवा कार ली हुई थी। जिस पर गृह मंत्रालय, भारत सरकार लिखा हुआ था। साथ ही भारत सरकार का झंडा भी लगाया हुआ था। प्रदीप का रवैया व चालढाल एक उच्च श्रेणी के अफसर जैसी ही थी। इसी के चलते पीड़ित को उस पर भरोसा भी हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद में कई लोगों से कर चुके ठगी
पीड़ित मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जब उसे अपने ठगे जाने की जानकारी हुई तो उसने आरोपियों की हिस्ट्री खंगालनी शुरू की। जिसके बाद उसे पता चला कि आरोपी पूर्व में भी कई लोगों के साथ ठगी कर चुके हैं। जिनमें जनपद के अलावा गैर जनपद के भी कई लोग शामिल हैं।
कोट =
मामले में पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तारी भी कर ली जाएगी।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed