{"_id":"6259a071c7cdc164811df90e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2369442198","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकघरों में अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाकघरों में अब क्यूआर कोड से कर सकेंगे भुगतान
विज्ञापन

बुलंदशहर। डाकघरों में आने वाले डिजिटल पेमेंट धारकों के लिए एक अच्छी खबर है। डाकघरों में पार्सल, रजिस्ट्री, स्पीड पोस्ट की बुकिंग और पीएलआई की प्रीमियम के भुगतान जैसे कार्य अब डिजिटल पेमेंट से कर सकेंगे। फिलहाल यह सुविधा नगर के प्रधान डाकघर और खुर्जा स्थित मुख्य डाकघर में 16 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। इसके बाद अन्य डाकघरों में भी क्यूआर कोड से यूपीआई आधारित आनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू होगी।
डाक अधीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि डाकघरों के काउंटरों पर भुगतान के लिए उपभोक्ताओं को कई बार खुले रुपये न होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं, विदेश भेजे जाने वाले पार्सल का शुल्क भी कम पड़ जाता है। ऐसे में डाकविभाग ने पेयू के साथ एक एमओयू किया है। पिछले दिनों क्यूआर कोड से ऑनलाइन भुगतान को लेकर सर्वेक्षण किया गया। जो सफल रहा। अब पायलट प्रोजेक्ट के तहत पहले चरण में जिले के दो डाकघर चुने गए है। इन दोनों जगह 16 अप्रैल से यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू हो जाएगी। दोनों डाकघरों के काउंटरों पर क्यूआर कोड लगा दिया गया है। बताया कि नगर के प्रधान डाकघर और खुर्जा स्थित मुख्य डाकघर समेत प्रदेश के 1790 प्रधान डाकघरों में यह सुविधा शुरू होगी।