फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सख्ती : स्कूलों में बिना मास्क व सैनिटाइजर प्रवेश नहीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सख्ती : स्कूलों में बिना मास्क व सैनिटाइजर प्रवेश नहीं
विज्ञापन

बुलंदशहर। आसपास के जिलों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूलों ने सख्ती बरतना शुरू कर दिया है। अब किसी भी छात्र या छात्रा को बिना मास्क व सैनिटाइजर के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ अन्य बचाव के उपाय भी किए जाएंगे। स्कूल संचालक व प्रधानाचार्यों का दावा है कि पहले से ही कोविड गाइड लाइन को अपनाया जा रहा है। 12 वर्ष से अधिक उम्र वाले छात्रों को टीका भी लगवाए जा रहे हैं।
कोरोना की स्थिति को देखते हुए विद्यालयों ने खुद को बदल लिया है, जिससे बच्चों को स्कूल के अंदर सुरक्षित रखा जा सके। अभिभावकों के अंदर से भी डर को निकाला गया है, जिससे वह बच्चों को स्कूल भेजने में न डरें। विद्यालय की तरफ से विद्यार्थियों को सख्त निर्देश है बिना मास्क विद्यालय में प्रवेश नहीं मिलेगा। सभी को सैनिटाइज कर विद्यालय में प्रवेश कराया जाएगा। कोरोना के बाद विद्यालय स्तर में कई बदलाव किए गए।
विज्ञापन

सेंट मोमिना स्कूल के संचालक शाह फैसल और सेंट आरजे पब्लिक स्कूल के संचालक नंद कुमार के अनुसार दिल्ली व आसपास के जिलों में बढ़े संक्रमण को देखते हुए स्कूल के कॉरिडोर में भी शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी है ताकि बच्चे झुंड न बनाएं। वहीं लंच के समय भी शिक्षक बच्चों पर निगाह रखें। इसके साथ ही बच्चो को दूर-दूर बैठाने का प्रबंध किया गया है। एक सीट पर जहां दो बच्चे बैठा करते थे, अब एक सीट पर एक ही बच्चे को बैठाने का प्रबंध किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर विद्यालयों में भीड़ वाले को कार्य आयोजित नहीं किए जाएंगे। सुबह की प्रार्थना सभा, खेलकूद प्रतिस्पर्धा भी कोविड प्रोटोकाल के तहत ही कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
ये हैं खास व्यवस्थाएं
- विद्यालयों में बिना मास्क प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
- समय-समय पर स्कूल भवन व कक्षों को सैनिटाइज किया जाएगा।
- अभिभावकों को बताया गया है कि बच्चों को दो मास्क देकर स्कूल भेजें।
- बसों और पूरा स्कूल रोज सैनिटाइज कराया जाएगा।
- बच्चों को समझा दिया गया है कि अपना लंच किसी के साथ शेयर न करें।
- कक्षा में अपना कोई भी सामान बिना अनुमति किसी के साथ शेयर नहीं करना है।
- 12 से अधिक उम्र वाले विद्यार्थियों और सभी स्टॉफ का वैक्सीनेशन किया गया है।
- कक्षाओं में सोशल दूरी के साथ बच्चों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
15014 बच्चों को लग चुका है टीका
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह के अनुसार 12 से 14 वर्ष तक के करीब डेढ़ लाख बच्चों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया जाएगा। अभी तक विभाग की ओर से 15014 बच्चों को टीका लग चुका है। जबकि शेष बच्चों का टीका जल्द लगाने की तैयारी की है। इन सभी बच्चों को जल्द टीका लग जाएगा।
-
कोट =
कोविड प्रोटोकाल का करना होगा पालन
अभी शासन की ओर से कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का निर्देश बरकरार है। बच्चों को संक्रमण से बचाने और जरूरी इंतजाम किए जाने के लिए एक बार फिर सभी विद्यालयों को निर्देशित किया जा रहा है। ताकि आसपास के जिलों में बढ़ रहे संक्रमण को रोका जा सके।

- शिव कुमार ओझा, जिला विद्यालय निरीक्षक।
कोताही न बरती जाए
सभी बेसिक और विभाग से मान्यता प्राप्त स्कूलों को निर्देशित किया गया है कि वह बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए हर तरह के उपाय अपनाएं। बच्चों को मास्क लगवाना अनिवार्य करें और इसमें किसी तरह की कोताही न बरती जाए।
- अखंड प्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed