फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

शराब नहीं मिलने पर ठेके और गाड़ियों में लगाई आग, चार गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Apr 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर उपद्रव करने वाले आरोपियों द्वारा जलाई गई बाइक - फोटो : KHURJA
शराब नहीं मिलने पर ठेके और गाड़ियों में लगाई आग, चार गिरफ्तार
विज्ञापन

खुर्जा। अरनिया थाना क्षेत्र के गांव गंगावली हबीबपुर में बृहस्पतिवार रात को शराब नहीं मिलने पर उपद्रवियों ने ठेके में आग लगा दी। बाहर खड़ी गाड़ी और बाइक भी फूंक दी। पुलिस ने दस नामजद समेत 20 लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
खुर्जा की न्यू शिवपुरी कॉलोनी निवासी विकास चौधरी ने बताया कि गंगावली गांव नहर के पास उनका देसी शराब का ठेका है। ठेके पर शिकारपुर निवासी मनोज और वीरपाल सेल्समैन के तौर पर काम करते हैं। ठेका सुनसान जगह पर होने के कारण दोनों सेल्समैन वहीं रहते हैं। बृहस्पतिवार को आंबेडकर जयंती के अवसर पर ठेका बंद था। रात करीब साढ़े नौ बजे 15 से 20 लोग ठेके पर आए। उन लोगों ने सेल्समैन से शराब मांगी। उसने ठेेका बंद होने की बात कहते हुए शराब देने से इनकार कर दिया। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी-डंडे लेकर ठेके में तोड़फोड़ और सेल्समैन की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद ठेके में आग लगा दी। आग से ठेके में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आरोपियों ने सेल्समैन पर फायरिंग भी की, दोनों सेल्समैन बाल-बाल बचे। वह यहीं नहीं रुके, ठेके के बाहर खड़ी तीन बाइक में भी आग लगा दी। एक गाड़ी के सारे शीशे फोड़कर उसे आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को पकड़ लिया, बाकी भागने में सफल रहे। दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर गांव निवासी आरोपी युवक रंजीत, अमरेश, सत्यम, लोकेश, बच्चू, विमल, बंटी, गिरीशचंद, विपिन, टेकचंद और 8-10 अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला, बलवा, तोड़फोड़ करने, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने आदि की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed