{"_id":"6251c3777b0520456702c4f8","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd236649060","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक
खानपुर। क्षेत्र के गांव अमरपुर में शुकवार को महिला ने गृहक्लेश से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर दिया। आग लगने के बाद परिजनों ने पानी डालकर आग पर काबू किया। आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। घायल महिला को परिजनों ने उपचार के लिए स्याना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
गांव निवासी दीपक का अपनी पत्नी सविता से विवाद चल रहा है। शुक्रवार को भी दोनो के बीच झगड़ा हो गया। देर शाम प्रतिदिन विवाद से अजीज आकर विवाहिता ने पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली। आग लगाने की जानकारी बच्चो ने घरवालों को दी। आग लगने की सूचना पर दर्जनों स्थानीय लोग भी मौके पर आ गए। पानी व कपड़ों की मदद से बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई। वही सूचना पर मायके पक्ष के लोग भी मौके पर आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने मारने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद महिला को उपचार के लिए जाना स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करा दिया गया है। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। थाना प्रभारी शत्रुघ्न यादव ने बताया कि घटना की जानकारी नहीं है।