फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

ई-रिक्शा चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
ई-रिक्शा चोर गिरोह के चार शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

नरौरा। थाना पुलिस ने दिल्ली व एनसीआर से ई रिक्शा चोरी कर क्षेत्र में लाकर बेचने वाले गिरोह के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने दस चोरी के ई-रिक्शा और अवैध असलहे भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह ई-रिक्शा चालकों को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश करने के बाद लूट की वारदात को अंजाम देते थे।

सीओ डिबाई विकास प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि थाना प्रभारी अजीत सिंह को सूचना मिली की तीन बदमाश राजघाट से गंगा बैराज के रास्ते गुन्नौर की ओर चोरी के दो ई रिक्शा लेकर जाने वाले हैं। जिस पर थाना प्रभारी अजीत सिंह ने टीम के साथ नरौरा गंगा बैराज पर चेकिंग प्रारंभ कर दी। तभी पुलिस ने पंडित दीनदयाल चौराहे की ओर से दो ई रिक्शा लेकर आ रहे तीन लोगों को अवैध असलहे सहित दबोच लिया। पकड़े गए अभियुक्तों से पूछतांछ के बाद पुलिस ने एक अन्य बदमाश को दबोचा जिसकी निशान देही पर चोरी के आठ ई रिक्शा बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपी अमजद निवासी निवासी ग्राम इस्लामाबाद थाना खुर्जा देहात, दलवीर सिंह निवासी ग्राम बदरपुर थाना डिबाई, दिनेश कुमार निवासी राजघाट व पाकपाल निवासी ग्राम उमरारा थाना डिबाई को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष भेजा गया है। चोरी किए गए ई रिक्शाओं के सबंध में गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली व डिबाई के थानों में भी मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed