फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बासी खाना खाने से दो परिवार के 14 लोग बीमार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बासी खाना खाने से दो परिवार के 14 लोग बीमार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को बासी खाना खाने से दो परिवार के 14 लोग बीमार हो गए। इनमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। सरायधारी में व्रत का खाना खाने पर एक ही परिवार के सात लोग व चंदेरू में साग खाने से एक ही परिवार के सात लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत हुई, जिस पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उपचार के बाद सात को घर भेज दिया गया।
नगर के सरायधारी निवासी विनोद के परिवार के लोगों ने शुक्रवार देर रात सभी ने खाना खाया। एक ही रसोई में बने खाने से परिवार के सात लोगों की हालत बिगड़ गई और सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गई। परिवार के सदस्यों की हालत बिगड़ने पर पड़ोस में रहने वाले लोगों ने शनिवार सुबह छह बजे करीब जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सरायधारी निवासी चंद्रशेखर ने बताया कि शुक्रवार को व्रत का खाना खाया था। आलू, समा के चावल आदि खाने के बाद परिवार के लोग सो गए। इसके बाद हालत बिगड़ने पर इन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अब सभी की हालत स्थिर है। वहीं, गांव चंदेरू निवासी आबिद की पत्नी ने शाम के समय खाना बनाया और रोजा इफ्तार के बाद सभी ने एक साथ खाना खाया। खाना खाने के बाद यहां भी बच्चों समेत माता-पिता की हालत बिगड़ गई और सभी को उल्टी-दस्त शुरू हो गए। चंदेरू निवासी आबिद के भाई जाहिद ने बताया कि शुक्रवार को रोजा इफ्तार के बाद खाना खाया था। खाने में साग बताया है। इसके बाद परिवार के सभी लोगों को उल्टी आनी शुरू हो गई। शुरुआत में गांव में दिखाया। स्वास्थ्य में सुधार न होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। अब सभी के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन

ये हुए फूड प्वाइजनिंग का शिकार
सरायधारी निवासी में भारती पत्नी कपिल कुमार (30), कपिल कुमार पुत्र विनोद (40), राहुल पुत्र विनोद कुमार (20), अंशिका पुत्री अमित (15), वंदना पत्नी अमित कुमार (43), उज्जवल पुत्र शिवचरण (26) और छाया पुत्री शिवनारायण (21) शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदेरू निवासी में आतिब (06), माही (07), अलीशा (09), अराज खान (10), आशी (11), आबिद पुत्र नन्हें खां (34) और गुलेशाना पत्नी आबिद (30) शामिल है।
बेड पड़े कम, एक बेड पर दो-दो किए भर्ती
जिला अस्पताल में एक साथ दो परिवार के 14 लोग आने पर बेडों की संख्या कम पड़ गई। इसके चलते दोनों परिवारों के लोगों को अलग-अलग वार्ड में भर्ती किया। हालांकि सरायधारी निवासी परिवार दोपहर को डिस्चार्ज होने पर घर चला गया तो चंदेरू निवासी परिवार के सात लोगों को चार बेड पर भर्ती किया गया।

कोट =
फूड प्वाइजनिंग के दो मामले सामने आए हैं। दोनों परिवार के सात-सात लोग शामिल है। एक परिवार के सभी सदस्यों की हालत में सुधार होने पर छुट्टी दे दी गई है। चंदेरू निवासी परिवार को अभी कुछ समय तक अस्पताल में रखा जाएगा और उनकी हालत में सुधार होने पर उन्हें भी छुट्टी दे दी जाएगी।
- डॉ. राजीव प्रकाश, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed