फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

विवाहिता ने गला काटकर की आत्महत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
विवाहिता ने गला काटकर की आत्महत्या
विज्ञापन

बुलंदशहर। ससुरालीजनों के उत्पीड़न से परेशान होकर एक विवाहिता ने अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली देहात पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कमालपुर निवासी 23 वर्षीय शायमा की शादी करीब दो वर्ष पूर्व गांव निवासी हासिम से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर वह पिछले दिनों वह अपने छह माह के बच्चे के साथ ससुराल छोड़कर मायके में रह रही थी। आरोप है कि सोमवार को वह अपने मायके पक्ष के किसी व्यक्ति से फोन पर बातचीत कर रही थी। इसी दौरान कुछ कहासुनी होने के बाद शायमा ने तेज धार वाले हथियार से अपना गला काट लिया। जिसके बाद वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। जब तक उसे अस्पताल में भर्ती कराया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। मृतका के भाई नवेद आलम ने मामले में पति समेत चार ससुरालीजनों पर आरोप लगाते हुए दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि शायरा की मौत मायके में होने के कारण कोतवाली देहात पुलिस ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

कोट -
मामले में परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। परिजनों ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है, लेकिन प्राथमिक जानकारी के अनुसार विवाहिता की मौत मायके में हुई है। इसके चलते आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र नाथ तिवारी, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed