{"_id":"6243417e4c0ee64151639c4f","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2360853126","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपचार के दौरान मरीज की मौत पर हंगामा, हॉस्पिटल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपचार के दौरान मरीज की मौत पर हंगामा, हॉस्पिटल सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपचार के दौरान मरीज की मौत पर हंगामा, हॉस्पिटल सील
बुलंदशहर। नगर के भूड़ चौराहा स्थित फैमिली हेल्थ केयर हॉस्पिटल में मंगलवार को एक मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। गुस्साए परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को शांत कर शव का पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं, परिजनों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग ने हॉस्पिटल को सील कर पंजीकरण अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।
अनूपशहर थाना क्षेत्र के गांव नेतानगर निवासी 33 वर्षीय सुबोध पुत्र रतन सिंह को 21 मार्च को लिंटर गिरने से चोटिल होने पर नगर के दिल्ली रोड स्थित फैमिली हेल्थ केयर हास्पिटल में भर्ती कराया था। मंगलवार को मरीज सुबोध के पैर में दर्द होने पर डाक्टरों द्वारा उपचार किये जाने के बाद स्वास्थ्य और बिगड़ता चला गया। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत होने पर परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगा हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों के हंगामा बढ़ा देख डाक्टर व अन्य स्टाफ अस्पताल से भाग खड़े हुए। वहीं, इसकी सूचना पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कर। मृतक की पत्नी राजरानी ने अस्पताल के डाक्टर व अन्य स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाकर देहात कोतवाली में तहरीर में दी है। एसीएमओ डॉ अश्वनी भंडारी ने बताया कि हॉस्पिटल को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया है। साथ हो हॉस्पिटल का पंजीकरण अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया है।