{"_id":"622cda8d8a12bf0e20045d31","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd235314944","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुआ के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुआ के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुआ के घर से लौट रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचला
डिबाई। गांव अमरपुर के निकट शुक्रवार देर शाम औरंगाबाद के गांव पिपाला निवासी रिंकू (25) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह अपनी बुआ के घर से वापस अपने गांव लौट रहा था। हादसे के बाद से युवक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
रिंकू की बुआ डिबाई के गांव चिमरावली में रहती हैं। शुक्रवार को रिंकू बाइक से अपनी बुआ के घर गया था। जहां से शाम के समय वह अपने गांव पिपाला लौट रहा था। जब वह अनूपशहर रोड पर डिबाई के गांव अमरपुर के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। वहीं, मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।