{"_id":"622cda8c5bf58b21e82e1886","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2353148114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार युवक को वाहन ने रौंदा
गुलावठी। सिकंदराबाद रोड स्थित गांव कुरली के निकट शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
नगर के मोहल्ला करनपुरी निवासी नरेंद्र सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उनका छोटा भाई भूपेंद्र नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार शाम वह ड्यूटी के लिए बाइक से नोएडा जा रहा था। जब वह सिकंदराबाद मार्ग पर गांव कुरली के निकट पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे। भूपेंद्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।