{"_id":"622cd913d2b36b51ba537c0e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2353141109","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत पर जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत पर जुताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत
विज्ञापन
खेत में जुताई के दौरान रोटावेटर के नीचे दबने से किसान की मौत
ऊंचागांव। नरसेना के गांव रघुनाथपुर में शनिवार सुबह खेत पर जुताई के दौरान किसान प्रमोद (32) रोटावेटर के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रमोद शनिवार सुबह अपने चाचा के खेत पर जुताई करने के लिए ट्रैक्टर और रोटावेटर लेकर गया था। साथ में अन्य परिजन भी खेत के पास ही मौजूद थे। वह खेत पर रोटावेटर-ट्रैक्टर से जुताई कर रहा था। उसी दोैरान ट्रैक्टर से कुछ आवाज आने लगी। जिसे देखने के लिए वह ट्रैक्टर को धीमा कर नीचे उतरा और उसे चेक करने लगा। बाद में वह ट्रैक्टर के पिछले हिस्से से ही रोटावेटर पर पैर रखकर चलते हुए ट्रैक्टर पर चढने की कोशिश करने लगा। लेकिन, अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और रोटावेटर में फंस गया। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। वहीं, पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इनकार किया है।