फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

एमएलसी चुनाव के लिए 15 से होंगे नामांकन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
एमएलसी चुनाव के लिए 15 से होंगे नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के बाद अब विधान परिषद चुनाव की तैयारियों में राजनैतिक दलों के दावेदार जुट गए हैं। जिला प्रशासन ने भी चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया की व्यवस्था करने में जुटा है। 15 से 19 मार्च तक होने वाली नामांकन प्रक्रिया पूरी होने से पहले दावेदार टिकट के लिए दौड़ लगा रहे हैं।
निर्वाचन आयोग ने एमएलसी चुनाव संपन्न कराने के लिए अधिसूचना जारी की थी। बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर की सीट पर होने वाले चुनाव के लिए तैयारियों ने अब रफ्तार पकड़ ली है। नामांकन के लिए 15 से 19 मार्च, नामांकनपत्रों की जांच के लिए 21 मार्च, नाम वापसी के लिए 23 मार्च, मतदान के लिए नौ अप्रैल और मतगणना के लिए 12 अप्रैल की तारीख तय की गई है। गौतमबुद्धनगर और बुलंदशहर जिले की एमएलसी सीट पर सांसद, विधायक समेत 2678 मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 1315 बीडीसी, 946 ग्राम प्रधान, 338 सभासद, 51 जिपं सदस्य, 17 नगर पालिका व पंचायत के अध्यक्ष, सात विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, एक सांसद, दो शिक्षक एवं स्नातक एमएलसी अपने मत का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक भाजपा में एमएलसी चुनाव के दावेदारों की कतार लगी हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष समेत कई अन्य दावेदार टिकट के लिए भाग-दौड़ कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि एक पूर्व जिलाध्यक्ष की स्थिति अन्य प्रत्याशियों से बेहतर है।
विज्ञापन

कोट -
नियमानुसार संपन्न होगा चुनाव
एमएलसी चुनाव के लिए 15 से नामांकन शुरू किए जाएंगे। इसके लिए तैयारी की जा रही है। नियमानुसार प्रक्रिया को संपन्न कराया जाएगा। चुनाव संपन्न होने तक जिले में आचार संहिता लागू रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रशांत कुमार, एडीएम प्रशासन व अपर निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed