फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

बुलंदशहर में लगातार दूसरी बार बुलंदी पर रही भाजपा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
बुलंदशहर। गुलावठी में बृहस्पतिवार को भाजपा की जीत पर डांस करते हुए समर्थक। - फोटो : BULANDSHAHR
बुलंदशहर में लगातार दूसरी बार बुलंदी पर रही भाजपा
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले भाजपा ने इतिहास बना दिया है। भारत अकेली पार्टी है, जिसने लगातार दो चुनावों में जिले की सभी सातों की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बार प्रत्याशियों की जीत का अंतर 2017 के मुकाबले बड़ा है। रुझान जैसे ही मिलना शुरू हुआ भाजपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक जश्न में डूब गए, जबकि विपक्षी खेमे में मायूसी छाती गई।
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों की गिनती पूरी की गई। इसके बाद राउंडवार ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती शुरू की गई। पोस्टल बैलेट से गिनती शुरू होने के साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों के चेहरे खिलने लगे। सिर्फ दो सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी भाजपा को टक्कर दे पाए। पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन

तीन विधायकों ने दूसरी बार दर्ज की जीत
भाजपा ने तीन सीटों पर निर्वतमान विधायकों को मैदान में उतारा था। तीनों ही विधायकों ने लगातार दूसरी बार विजय हासिल करते हुए हाईकमान के फैसले को सही ठहराया। स्याना से देवेंद्र लोधी, अनूपशहर से संजय शर्मा लगातार दूसरी बार और शिकारपुर से अनिल शर्मा चौथी बार विधायक बने। इससे पहले वह दो बार बसपा और एक बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार में ही विधायक बने लक्ष्मी, प्रदीप, मीनाक्षी और सीपी सिंह
भाजपा ने जिले में चार नए प्रत्याशियों को उतारा था। बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद से लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह और डिबाई से सीपी सिंह ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।

विस सीटवार विजेता और उपविजेता
बुलंदशहर
भाजपा प्रदीप चौधरी --- 127076
गठबंधन हाजी यूनुस --- 101246
जीत का अंतर --- 25830
अनूपशहर
भाजपा संजय शर्मा --- 121027
बसपा रामेश्वर लोधी --- 47979
जीत का अंतर --- 73048
डिबाई
भाजपा सीपी सिंह --- 128640
गठबंधन हरीश लोधी ---- 60615
जीत का अंतर --- 68025
स्याना
भाजपा देवेंद्र लोधी --- 149125
गठबंधन दिलनवाज खान --- 59468
जीत का अंतर --- 89657
सिकंदराबाद
भाजपा लक्ष्मीराज सिंह --- 125644
गठबंधन राहुल यादव --- 96301
जीत का अंतर --- 29343
शिकारपुर
भाजपा अनिल शर्मा --- 113855
गठबंधन किरनपाल सिंह --- 58172
जीत का अंतर --- 55683
खुर्जा
भाजपा मीनाक्षी सिंह --- 137461
गठबंधन बंशी पहाड़िया --- 70377
जीत का अंतर --- 67084
विधानसभा कुल मतदाता मतदान राउंड
सिकंदराबाद 397609 271238 34
बुलंदशहर 398260 257707 33
स्याना 384805 251967 32
अनूपशहर 377128 237196 33
डिबाई 347252 218667 29
शिकारपुर 332291 213098 29
खुर्जा 387328 258147 32
मतदाताओं के आंकड़े ---
कुल मतदाता - 2624763
पुरुष मतदाता - 1383491
महिला मतदाता - 1241137
थर्ड जेंडर - 135
पल-पल की सूचना निर्वाचन आयोग को भेजी गई
डीएम सीपी सिंह ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से पूरी की गई। किसी भी दल की ओर से कोई आपत्ति और विरोध दर्ज नहीं कराया गया। पल-पल की सूचना निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed