फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahr news

सिगरेट से झुलसाता था पति, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr news
सिगरेट से झुलसाता था पति, तीन तलाक देकर घर से निकाला
विज्ञापन

स्याना। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने पति पर सिगरेट से झुलसाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि बीते दिनों आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया, साथ ही अन्य ससुराल वालों के साथ मिलकर उसे घर से भी निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज दर्ज कर ली है।

नगर के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह कुछ समय पूर्व नगर निवासी युवक अनस के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया। लेकिन, ससुराल वाले उससे संतुष्ट नहीं थे। वह दहेज में नकदी व अन्य सामान की मांग कर रहे थे। मांगे पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोपी पति ने उसके चेहरे व शरीर के विभिन्न अंगों को कई बार जलती हुई सिगरेट से भी झुलसाया। मायके वालों के समझाने के बावजूद आरोपी ससुराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से भी निकाल दिया। सीओ स्याना अलका सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति अनस, ससुर आस मोहम्मद, छोटी, मोनिस, दानिश, आयशा व आसमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed