{"_id":"6217c3570c9f4820b66bb6c9","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd234552144","type":"story","status":"publish","title_hn":"कॉल कर दिया नौकरी का झांसा, 36 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉल कर दिया नौकरी का झांसा, 36 हजार ठगे
विज्ञापन
कॉल कर दिया नौकरी का झांसा, 36 हजार ठगे
बुलंदशहर। मोबाइल फोन पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल पर सावधान रहने की जरूरत है। नगर निवासी राघवेंद्र कुमार को अंजान नंबर से अज्ञात शातिर युवती ने कॉल कर नौकरी दिलाने का झांसा दिया। साथ ही एक फार्म भरकर 11 रुपये फीस जमा करने के लिए कहा। युवक ने फार्म भरने के बाद जैसे ही डेबिट कार्ड नंबर डाला तो उसके खाते से दो बार में 36 हजार रुपये कट गए।
नगर के देवीपुरा द्वितीय निवासी राघवेंद्र कुमार ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि गत 14 फरवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें कॉल करने वाली युवती ने अपना नाम निहारिका शर्मा बताया और कहा कि वह फेस वर्ल्ड ऑर्गेनाइजेशन से बोल रही है। उनकी कंपनी नौकरी देती है। नौकरी पाने के लिए एक फार्म भरकर 11 रुपये फीस जमा करनी होगी। पीड़ित ने बताया कि वह आरोपी युवती के झांसे में आ गया। उसने विश्वास कर ऑनलाइन भेजे गए फार्म को भरा और 11 रुपये जमा करने के लिए जैसे ही डेबिट कार्ड नंबर डाला तो पीड़ित के खाते से पहले 6 हजार रुपये निकाले गए। इसकी शिकायत करने पर उससे पुन: फार्म भरवाया गया। इस बार भी उसके खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। जिसके बाद उसे अपने ठगे जाने की जानकारी हुई। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने साइबर टीम को मामले की जांच सौंप दी है।
अंजान नंबरों से बचें, न दें अपनी बैंक डिटेल
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोगों को जागरूक होने की जरूरत है। किसी भी ऑनलाइन फार्म को बिना आधिकारिक पुष्टि के न भरें। अंजान कॉल पर किसी के द्वारा दिए जाने वाले प्रलोभन में न आएं। साथ ही विशेष तौर पर किसी को भी अपनी बैंक डिटेल न दें, यह आपके लिए होती है, इसे गोपनीय ही रखें। खास तौर पर ऑनलाइन तौर पर यह जानकारी बिल्कुल भी न दें। किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी होने पर जल्द से जल्द पुलिस से संपर्क करें।