{"_id":"6217c355091c9b7f3c2fad9e","slug":"bulandshahr-news-bulandshahr-news-gbd2345518104","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी पर चाकू से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ का विरोध करने पर मां-बेटी पर चाकू से हमला
विज्ञापन

खुर्जा। नगर कोतवाली के एक मोहल्ले में बुधवार शाम को छेड़छाड़ का विरोध करने पर शोहदे ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। लोगों को एकत्र होता देख आरोपी उन्हें भविष्य में हत्या की धमकी देकर भाग निकला।
नगर के मोहल्ला निवासी महिला ने थाना पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक करीब एक माह से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था। बुधवार को आरोपी युवक उनके घर की छत पर चला गया। जहां, उनकी बेटी अकेली मौजूद थी। आरोप है कि उसे अकेला पाकर आरोपी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। बेटी ने बचाव के लिए शोर मचाया तो शोर शराबा सुनकर पीड़िता की मां वहां पहुंच गई और छेड़छाड़ का विरोध किया। इस बात को लेकर आरोपी ने महिला और उसकी बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। इसमें चाकू किशोरी की गर्दन और महिला के हाथ में लग गया। शोर सुनकर आस-पास के लोग भी आ गए। भीड़ को आता देख आरोपी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। वहीं, परिजन घायल महिला और उसकी बेटी को अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पूर्व में भी की गई शिकायत, नहीं हुई कार्रवाई
पीड़ित परिजनों ने बताया कि आरोपी किशोरी को बीते कई दिनों से परेशान कर रहा था। इस बाबत पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी थी। जिसकी शिकायत थाना पुलिस से भी की गई। लेकिन, उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
कोट =
जल्द ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दोनों मां-बेटी का उपचार कराकर घर भेज दिया गया है। मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
- बजरंग बली चौरसिया, एसपी देहात